सालमारी में चलाया गया वाहन जांच अभियान

सालमारी में चलाया गया वाहन जांच अभियान
बलिया बेलौन एसपी के निर्देश पर बुधवार को सालमारी थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के निकट सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पुलिस ने 12 दोपहिया वाहनों को नियम उल्लंघन के कारण रोका. जिन पर 12 हजार का चालान किया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया था. उन्होंने बताया कि अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस या फिर बिना वैध कागजात के वाहन चला रहे थे. ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गयी. अपील कि वाहन चलाते समय सभी दस्तावेज अपने साथ रखें. ट्रैफिक नियमों का पालन करें. जिससे सड़क हादसों से बचा जा सके. यातायात व्यवस्था बेहतर हो. थानाध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि आगे भी इस तरह के औचक वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा. ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके. इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है. स्थानीय लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










