गेड़ाबाड़ी में वाहन जांच अभियान से मचा हड़कंप

गेड़ाबाड़ी में वाहन जांच अभियान से मचा हड़कंप
कोढ़ा एसपी के निर्देशानुसार कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी मुख्य बाजार में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना था. वाहन जांच अभियान की अगुवाई कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजित कुमार ने की. पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की. विशेष रूप से दोपहिया चालकों को हेलमेट, जूता, ड्राइविंग लाइसेंस की अनुपस्थिति और ट्रिपल लोडिंग जैसे उल्लंघनों पर रोका गया. संबंधित धाराओं में ऑनलाइन चालान काटा गया. कई चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे. पुलिस ने मौके पर ही ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया पूरी की. ट्रिपल लोडिंग कर रहे युवकों को भी नहीं बख्शा गया. कुछ वाहन जब्त किये गये. कार्रवाई के दौरान बाजार क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




