132 प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में जनगणना प्रशिक्षण की शुरूआत

Updated:
विज्ञापन
132 प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में जनगणना प्रशिक्षण की शुरूआत

132 प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में जनगणना प्रशिक्षण की शुरूआत

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के अलग-अलग जगह पर जनगणना 2027 को लेकर बिहार सरकार के प्रशिक्षकों ने 132 प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में रविवार को जनगणना प्रशिक्षण की शुरुआत की. बीडीओ मनीषा कुमारी ने बताया कि आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 353 प्रतिभागियों को जनगणना प्रशिक्षण दिया जाना है. प्रथम चरण में 89 प्रतिभागियों को प्रशिक्षकों के द्वारा जनगणना प्रशिक्षण दिया गया. द्वितीय चरण में 132 प्रतिभागियों को सभा कक्ष भवन मनरेगा भवन और जीविका भवन में प्रशिक्षकों के द्वारा द्वितीय चरण जनगणना प्रशिक्षण कार्य का शुरूआत किया गया. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद राम, प्रशिक्षक अरुण कुमार अमन, प्रदीप गुप्ता, सूरज नारायण शर्मा, शिव कुमार साह, कार्यपालक सहायक मिथुन कुमार, अहमद हुसैन, प्रखंड कार्यपालक सहायक राजेश कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन