अधेड़ ने बालक के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार

अधेड़ ने बालक के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार
कदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 48 वर्षीय अधेड़ ने बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया. हो-हल्ला होने पर लोगों की भीड़ जुट गयी. आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित बालक के पिता ने कदवा थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. आवेदन में कहा, पुत्र अपनी मां और गांव की कुछ महिला के साथ आरोपित के खेत में सुबह लगभग 6:30 बजे काम करने गए थे. दोपहर 2 बजे बेटे को लेकर घर आने के लिए निकल रही थी. तभी आरोपित पुत्र को रोककर पैसा का प्रलोभन देते हुए कुछ काम करने के लिए कहा तो मेरा पुत्र वहां रुक गया. आरोपित मेरे पुत्र को खेत के नजदीक एक पोखर के किनारे पर ले गया और अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया. गला पर दांत भी काट लिया. बालक के विरोध करने पर जान से मारने के नियत से मेरे पुत्र का गला दबाने लगा. जब मेरे पुत्र का दम घुटने लगा तो उसे छोड़ दिया तब मेरे पुत्र ने घर आकर घटना जानकारी दी. कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश से संपर्क नहीं होने पर उनका पक्ष नहीं लिया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










