गुमला: राहगीरों की जिंदगी से खेल रहा एनएच विभाग, उर्मी बाईपास चौराहा के पास लगा लाइट बना शो पीस

Updated:
विज्ञापन
gumla news

गोलंबर और हाईमास्ट लाइट

Gumla News: गुमला के उर्मी बाईपास चौराहा पर खराब हाईमास्ट लाइट और संकरी सड़क के कारण हर दिन हादसे का खतरा मंडरा रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: यह पब्लिक मुददा है. लोगों की जिंदगी से जुड़ा मामला है. हम बात कर रहे हैं. गुमला के उर्मी बाईपास चौराहा की. प्रशासन ने चौराहा में गोलंबर तो बना दिया. लेकिन सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया. यहां तक कि गोलंबर का रंगरोगन भी नहीं हुआ. जिस कारण, अक्सर यहां हादसे का डर बना रहता है. दूसरा सबसे बड़ा मुददा गोलंबर के बीच में लगाया गया हाईमास्ट लाइट है. एक महीने पहले नया हाईमास्ट लाइट लगाया गया. लेकिन महज दो दिन हाईमास्ट लाइट जला. इसके बाद से यह बेकार पड़ा हुआ है. जिस कारण अंधेरे की वजह से हर दिन उर्मी बाईपास चौराहा के समीप दो गाड़ियों के बीच टकराने का डर बना रहता है. 

एक्सीडेंटल जोन बन गया 

एक तो गोलंबर को रंगरोगन नहीं हुआ. सड़क भी चौड़ी नहीं की गई. ऊपर से हाईमास्ट लाइट भी बेकार है. ऐसे में उर्मी बाईपास चौराहा मुख्य एक्सीडेंटल जोन बन गया है. यहां आए दिन गाड़ियों की बीच टक्कर हो रही है. कई बार तो ट्रक की रफ्तार से बचने के लिए बाइक सवार या कार चालकों को अपनी गाड़ी को सड़क के नीचे कच्ची मिटटी में उतारना पड़ता है. उर्मी बाईपास चौराहा की जो स्थिति है. यहां एनएच विभाग राहगीरों की जिंदगी से खेल रहा है. अगर इसे जल्द ठीक नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. जबकि इसी चौराहा के पास गुमला पुलिस का टीओपी है. कई दुकानें भी चौराहा के अगल बगल है. अगर कभी भी तेज रफ्तार की गाड़ी का संतुलन खोया तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है.

कई राज्यों की गाड़ी गुजरती है

उर्मी बाईपास चौराहा से ओडिशा, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, मुम्बई की कई बाड़ी गाड़ियां गुजरती है. नेशनल हाइवे होने के कारण यह सड़क 24 घंटें व्यस्त रहता है और वाहनों का आवागमन होता है. इसके अलावा गुमला शहर में लगनी वाली जाम से बचने के लिए जशपुर, रांची, सिमडेगा, खूंटी, राउरकेला के वाहन चालक इसी रूट का उपयोग करते हैं. लेकिन वर्तमान में यह चौराहा लोगों के लिए खतरा बन गया है.

प्रशासन से सुधार की मांग 

इस मामले में गुमला के भाजपा महामंत्री संदीप प्रसाद ने कहा कि गुमला प्रशासन को चाहिए कि उर्मी बाईपास चौराहा का सुंदरीकरण करे. साथ ही इसे मुख्य चौक के रूप में विकसित करे. क्योंकि, यह रूट से कई राज्यों को जोड़ती है. हर दिन हजारों गाड़ियां चलती है. इसके बाद भी बाईपास चौराहा लोगों के लिए खतरा बन गया है. प्रशासन से अनुरोध है कि लाइट को ठीक कराया जाए. साथ ही सड़क की चौड़ीकरण हो.

डुमरडीह के समाज सेवी जगमोहन नायक ने कहा कि उर्मी बाईपास चौराहा के समीप गोलंबर बना है. साथ ही हाईमास्ट लाइट भी लगाया गया है. प्रशासन का यह पहल सराहनीय है. लेकिन यहां हाईमास्ट लाइट रात को नहीं जलती है. प्रशासन से अनुरोध है. इसे ठीक कराया जाए जिससे कि रात के अंधेरे में गाड़ी चालकों को गोलंबर दिख सके, नहीं तो तेज रफ्तार गाड़ी से कभी भी गोलंबर ध्वस्त हो सकता है.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola