रात में तेज हवा के साथ झमाझम हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
रात में तेज हवा के साथ झमाझम हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

रात में तेज हवा के साथ झमाझम हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन

– रविवार को तेज धूप व बिजली गुल रहने से लोग हुए परेशान – मूंग किसानों की बल्ले-बल्ले, मूंग बीज के लिए किसानों के बीच होगी मारामारी कटिहार शनिवार की देर रात अचानक झमाझम हुई बारिश से एक तरफ मौसम जहां सुहाना हो गया. गर्मी से कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली. दूसरी ओर मूंग किसानों के लिए बारिश एक सौगात लेकर आयी. किसानों के बीच अब संभावना जतायी जा रही है कि मूंग बोने के लिए बीज को लेकर अब मारामारी होगी. हालांकि दूसरे दिन हुई कड़ाके की धूप से लोग काफी परेशान रहें. इस पर बिजली की लुकाछूपी से लोगों को कठिनाई हुई. आंधी बारिश के बीच से ही बिजली की लुकाछूपी जारी रही. हालांकि विभाग द्वारा एक दिन पूर्व सूचना दी गयी थी कि रविवार को नौ से एक बजे तक बिजली गुल रहेगी. इस वजह से चिलचिलाती धूप में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहें. कई किसानों में संजय चौधरी, रविशंकर चौधरी, हरिशंकर चौधरी, अनिल सिंह, पंकज कुमार समेत अन्य का कहना है कि रात हुई झमाझम बारिश मूंग किसानों के लिए लाभदायक है. ऐसा इसलिए कि खेतों में नमी होने की वजह से अब इसे बोने की जल्दबाजी होगी. किसान मूंग बीज के लिए अब विभाग की ओर रूख करेंगे. यह बारिश मिर्च किसानों को भी लाभ पहुंचाया है. सबसे अधिक साग सब्जी में कारगर सिद्ध हुई है. रात की बारिश, दो तीन दिन पर पटवन की समस्या से निजात मिली है. कुछ मक्का किसानों की परेशानी बढ़ी है. फसल कटा है उसे नुकसान पहुंचाया है. कटनी में अब थोड़ी विलम्ब होगी. एकाध गेहूं किसानों को भी हानि पहुंचाया है. खासकर जो कुछ दिन पूर्व गेहूं की दउनी किया है. उनका भूसा अब खेतों में रह गया. किसानों का कहना है कि बिजली की लुकाछूपी से पानी पटवन में परेशानी होती है. मजदूरों की कमी हो जाती है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन