भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज की घोषणा, पीएम मोदी और ली जे म्युंग ने अहम डील पर किया साइन

पीएम मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग, फोटो पीटीआई
India South Korean Deal: भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सोमवार को कई अहम डील हुए. जिसमें दोनों देशों के बीच डिजिटल ब्रिज शुरू करने की घोषणा की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने डील में साइन करने के बाद एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.
India South Korea Deal: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के बाद PM नरेंद्र मोदी ने कहा, आज, भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार $27 बिलियन तक पहुंच गया है. आज हमने 2030 तक इसे बढ़ाकर $50 बिलियन करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. दोनों देशों के बीच वित्तीय प्रवाह को आसान बनाने के लिए, हमने ‘भारत-कोरिया वित्तीय फ़ोरम’ शुरू किया है. व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए, हमने एक औद्योगिक सहयोग समिति बनाई है. महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन में सहयोग बढ़ाने के लिए, हम आर्थिक सुरक्षा संवाद शुरू कर रहे हैं. कोरियाई कंपनियों, खासकर SMEs के भारत में प्रवेश को आसान बनाने के लिए हम कोरियाई औद्योगिक टाउनशिप भी स्थापित करेंगे और अगले एक साल के भीतर, हम भारत-कोरिया व्यापार समझौते को भी अपग्रेड करेंगे.
पीएम मोदी ने कहा- भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज शुरू कर रहे हैं
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के बाद, PM नरेंद्र मोदी ने कहा, हम अगले दशक की सफलता की कहानियों की नींव रख रहे हैं. AI, सेमीकंडक्टर और सूचना टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने के लिए हम भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज शुरू कर रहे हैं. हम जहाज निर्माण, स्थिरता, स्टील और बंदरगाहों जैसे क्षेत्रों में MoU पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों में सहयोग के माध्यम से, हम फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे. आज का व्यापार फोरम इन अवसरों को ठोस परिणामों में बदलने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा.
वैश्विक तनाव के बीच भारत-कोरिया शांति और स्थिरता का संदेश देजा है: पीएम मोदी
PM नरेंद्र मोदी ने कहा, वैश्विक तनाव के इस दौर में, भारत और कोरिया मिलकर शांति और स्थिरता का संदेश देते हैं. हमें इस बात की बहुत खुशी है कि आज, कोरिया इंटरनेशनल सोलर अलायंस और इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव में शामिल हो रहा है. हम अपने साझा प्रयासों के जरिए एक शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी इंडो-पैसिफिक की दिशा में योगदान देना जारी रखेंगे. हम इस बात पर भी सहमत हैं कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी हैं.
रवींद्रनाथ टैगोर ने कोरिया को पूरब का दीपक कहा था : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- लगभग सौ साल पहले, भारत के महान कवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने कोरिया को पूरब का दीपक कहा था और आज, कोरिया विकसित भारत 2047 के हमारे संकल्प को साकार करने में एक अहम साझीदार है. आइए, हम अपनी साझेदारी के ज़रिए न सिर्फ दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें.
K-pop और K-dramas भारत में लोकप्रिय : पीएम मोदी
ली जे म्युंग के साथ एक संयुक्त प्रेस बयान में, PM मोदी ने कहा, आज, K-pop और K-dramas भारत में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं. इसी तरह, कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही है. हमें खुशी है कि राष्ट्रपति ली भी भारतीय सिनेमा की सराहना करते हैं. इस सांस्कृतिक जुड़ाव को मज़बूत करने के लिए, हम 2028 में ‘भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री उत्सव’ का आयोजन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










