युवक की हुई मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
युवक की हुई मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

युवक की हुई मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

दोस्तों ने कहा दो गुटों के बीच हुए विवाद में दोस्त को लगी चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत फोटो कैप्शन- मौके पर जुटी लोगों की भीड़ कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन चौक के समीप एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई. रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. परिजनों ने मृतक के दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए सहायक थाना में लिखित आवेदन दिया है. इधर दोस्तों का कहना है कि आपसी विवाद में हुए दो गुटों के बीच मारपीट के दौरान उसके दोस्त को चाकू लगी जिससे उसकी मौत हो गई है. मृतक की पहचान सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही निवासी 19 वर्षीय छोटू सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक के बड़े भाई अक्षय सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम भाई छोटू को मोहल्ले के रहने वाले बिट्टू यादव और पीयूष कुमार बाइक से लेकर गए थे. घर से निकलने के 2 घंटे बाद उन्हें बिट्टू यादव ने सूचित किया कि छोटू घायल है और मेडिकल कॉलेज में भर्ती है. वह अपने अन्य परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां भाई मृत पड़ा था. उन्होंने मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है. कहा, भाई के दोस्तों ने ही मारकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर वहां से फरार हो गया. उनके भाई के सर पर चाकू से हमला किया गया था जिससे उसके भाई की मौत हुई है. दूसरे गुट से हुए विवाद में लगी चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत घटना के बाद मृतक के दोस्त ने कहा कि वह रोज की तरह एक बाइक पर तीनों दोस्त दलन के समय चाय पीने के लिए गए थे. इसी दौरान बरमसिया का रहने वाला अंशु यादव से उसकी मुलाकात हुई और सब एक ही जगह पर एक ही दुकान पर चाय पी रहे थे. इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी और उसमें से कुछ लड़के उतरे. अंशु यादव के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद शुरू गया. अंशु यादव उन लड़कों को पकड़ कर पीट दिया. दो गुटों में हो रहे हैं मारपीट को देखकर वे लोग बाइक से वहां से निकलने वाले ही थे कि दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और अंशु यादव पर चाकू से हमला कर दिया लेकिन वह चाकू छोटू सिंह के सर पर जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर घटना पश्चात सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया. आनन-फानन में घायल छोटू को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटित हुई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना बाबत मृतक के परिजन के बयान पर पांच दोस्तों के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. कुमार विकास, सहायक थाना अध्यक्ष.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन