रेल पटरी से अज्ञात शव बरामद, पुलिस पहचान करने में जुटी

रेल पटरी से अज्ञात शव बरामद, पुलिस पहचान करने में जुटी
कदवा सोनैली- बारसोई रेलखंड के झौआ व बिशनपुर हॉल्ट के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव देर रात को कदवा पुलिस ने बरामद किया है. जिसकी मौत ट्रेन से गिरकर या धक्का लगने से हो गयी है. उक्त व्यक्ति के शव को कदवा पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. उसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिलने के कारण यूडी केस दायर कर शव को पोस्टमार्टम में कटिहार भेज दिया गया है. पुअनि सुशील कुमार, रूपेश कुमार के साथ अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










