महाकुंभ को लेकर ट्रेन व प्लेटफार्म पर हो रही अप्रत्याशित भीड़

Published at :20 Feb 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

महाकुंभ को लेकर ट्रेन व प्लेटफार्म पर हो रही अप्रत्याशित भीड़

विज्ञापन

– रेलवे अधिकारी प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेन के प्लेटफार्म पर इन करने के दौरान होती है अफरा-तफरी कटिहार महाकुंभ मेला को लेकर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म एवं ट्रेनों में रेल पुलिस अलर्ट है. बावजूद ट्रेनों व प्लेटफार्म पर अत्यधिक भीड़ के कारण लोगों को सफर के दौरान कठिनाई हो रही है. गुरुवार को भी प्लेटफार्म पर ट्रेन के प्रवेश करने के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि रेल अधिकारी से लेकर आरपीएफ प्लेटफार्म पर मुस्तैदी से तैनाती के बावजूद भीड़ हीं इतना रहती है यात्रियों को नियंत्रित करने में थोड़ी परेशानी हो जाती है. लेकिन कुछ ही देर में स्थिति पुनः नियंत्रित की लेती है. महाकुंभ स्नान को अब कुछ दिन शेष रह गये हैं. ऐसे में ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. डीआरएम सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, डीसीएम संगीता मीना सहित अन्य रेल अधिकारी प्लेटफार्म पर नजर बनाए रखे हुए हैं. ट्रेन में होने वाली अप्रत्याशित श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ को लेकर सीसीएमआई आरपीएफ, ऑपरेटिंग स्टाफ और अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे थे. रेल यात्रियों के लिए बनाया गया होल्डिंग एरिया रेल प्रशासन ने रेल यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया है. ताकि प्लेटफार्म पर भीड़ भाड़ कम रहे. रेलयात्री सरलता से ट्रेन में अपना सफर शुरू कर सके. महाकुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को सफर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो. इसका विशेषकर ध्यान रखा जा रहा है. सीमांचल से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने के लिए कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया है. ट्रेन के समयानुसार रेलयात्री होल्डिंग एरिया से निकल कर ट्रेन पर सवार होते हैं. ऐसे में प्लेटफार्म पर भीड़ का दबाव कम रहता है. रेलयात्री सरलता पूर्वक ट्रेन में चढ़ते है तथा किसी प्रकार की अफरा तफरी नहीं होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन