छापेमारी के दौरान शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिनिधि, डंडखोरा संध्या गस्ती के दौरान विशेष छापेमारी अभियान चलाकर डंडखोरा पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. मौके पर पुलिस प्रशासन दलबल के साथ बुधेली गांव पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति बौरा लेकर आ रहा है. पुलिस बल के द्वारा व्यक्ति को रोक कर तलाशी लिया. तलाशी के क्रम में 15 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. तस्कर की पहचान बुधेली गांव निवासी शिवनाथ मरेया पिता स्व रीत लाल मरेया के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान पीपरा सड़क के पास विजय बेसरा पिता संझला बेसरा को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. मध निषेध कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




