सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो घायल

Updated at : 30 May 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो घायल

सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो घायल

विज्ञापन

कुरसेला एनएच 31 पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया. सड़क दुर्घटना की पहली घटना एनएच 31 पर गुरुवार देर रात देवीपुर के समीप घटित हुई. देवीपुर गांव से कुरसेला बाजार जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. ठोकर से घायल व्यक्ति सड़क किनारे गिर पड़ा. उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया. घायल व्यक्ति बिमल राय मुंगेर जिला के शाहकुंड का निवासी बताया. यह देवीपुर रिश्तेदार के यहां आया हुआ था. दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर एनएच 31 बस पड़ाव के समीप घटित हुई. सड़क से गुजर रहे महिला को ट्रक ने ठोकर मार दिया. ठोकर से महिला घायल हो गयी. घायल महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. घायल महिला सुनीता देवी (40) अजमा भागलपुर की निवासी बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन