राजद नेताओं ने मनेर विधायक का किया स्वागत, स्थानीय मुददे पर की चर्चा

राजद नेताओं ने मनेर विधायक का किया स्वागत, स्थानीय मुददे पर की चर्चा
कटिहार जिला अतिथि गृह में लोक लेखा समिति के सभापति व मनेर विधानसभा से राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने स्थानीय राजद नेताओं के साथ वर्तमान राजनीतिक विषयों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि लोक लेखा समिति की कमेटी आयी है. सभी विभाग की समीक्षा की जायेगी. उन्होंने कहा कि सथानीय समस्याओं पर चर्चा की है. राजद को मजबूत करना है. ताकि आने वाले 2030 में सरकार बनाया जा सके. संगठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजद को आज भी अपार जन समर्थन है. राजद का संगठन भी है. बस इसे चार्ज करने की आवश्यकता है. संगठन की मजबूती के लिए जिलाध्यक्षों के सवाल पर उन्होंने कहा कि काम करने वाले जिलाध्यक्ष होंगे. उनको संगठन में वही पद मिलेगा. जो काम नहीं कर पा रहे उनको दूसरा काम सौंपा जायेगा. इस अवसर पर राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, अति पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के पूर्व सदस्य तारकेश्वर ठाकुर, पूर्व प्रवक्ता मणिकांत यादव, राजत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सगीर शेरशाह, युवा नेता मजहर आलम, लक्ष्मीकांत प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










