राधिकापुर कटिहार पैसेंजर से 21 लीटर शराब संग दो धराये

राधिकापुर कटिहार पैसेंजर से 21 लीटर शराब संग दो धराये
कटिहार आरपीएफ व उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार प्लेटफार्म पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर राधिकापुर- कटिहार पैसेंजर ट्रेन से 21.03 लीटर शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. कटिहार आरपीएफ कार्यालय ईस्ट प्रभारी राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आरपीएफ एवं उत्पाद अधीक्षक सुभाष साह के निर्देश पर उत्पाद टीम ने राधिकापुर पैसेंजर ट्रेन में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया. दो संदिग्ध रेल यात्रियों की समानों की जब तलाशी ली गयी तो 21 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. छापेमारी दल ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा, गिरफ्तार तस्कर प्रेम प्रकाश पासवान पिता ओमप्रकाश पासवान गांधीनगर थाना कदवा एवं फाइटर साह पिता मिक्की साह खरीक जिला भागलपुर को उत्पाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया. उत्पाद पुलिस ने इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




