कुंभ स्नान को निकले पिता-पुत्र की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Published at :20 Feb 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कुंभ स्नान को निकले पिता-पुत्र की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

विज्ञापन

– शव गुरूवार को घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम – महाकुंभ यात्रा बनी अंतिम सफर, सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत कोढ़ा महाकुंभ स्नान के लिए निकले कोढ़ा प्रखंड के बावनगंज निवासी मनोज कुमार साह 60 वर्ष व उनके पुत्र राजा कुमार 30 वर्ष की सड़क दुर्घटना में एक दिन पूर्व दर्दनाक मौत हो गयी. प्रयागराज के पास हाइवें पर उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी. जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गुरूवार को दोनों का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. काफी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे. दोनों पिता-पुत्र की अंतिम संस्कार के लिए एक साथ शव निकला तो परिजनों के चित्कर से पूरा गांव रो पड़ा. दोनों का अंतिम संस्कार गुरूवार को कर दिया गया. गांव में पसरा है मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मनोज कुमार साह क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे. उनके पुत्र राजा कुमार के उज्ज्वल भविष्य की आशा थी. उनके असमय निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार के सदस्य सदमे में हैं. ग्रामीण बड़ी संख्या में शोक व्यक्त करने पहुंचे. तेज रफ्तार ट्रक हादसे का बनी कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति में था. अचानक संतुलन बिगड़ने से कार को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश प्रशासन कर रही है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित रह सके. नेताओं ने जताया शोक, मुआवजे की मांग विधायक कविता पासवान, जदयू नेता लता रंजीत पासवान, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और हाईवे पर सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन