सड़क सुरक्षा को ले ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 24 Jul 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को ले ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा को ले ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

कटिहार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक- चौराहा पर जागरूकता अभियान चलाया. सड़क दुर्घटना से बचाव की जानकारी दी गयी. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह ट्रैफिक थाना अध्यक्ष ने ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर के अंबेडकर चौक एवं अन्य जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया. ट्रैफिक रूल्स को लेकर होर्डिंग व बैनर लगाए गये. जिसमें स्पष्ट तौर पर मोटर चलाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह दर्शाया गया. ट्रैफिक नियम भी दर्शाया गया था. ट्रैफिक नियम व मोटर एक्ट की जानकारी ट्रैफिक पुलिस माइक के माध्यम से आमजनों के बीच देते हुए उन्हें जागरूक कर रहे थे. बाइक चालक के लिए हेलमेट की अनिवार्यता, कार चालक के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्यता की बात कर लोगों को एक संदेश दे रहे थे. बिना हेलमेट के बाइक ना चलाएं. ट्रैफिक रूल्स की भी जानकारी ट्रैफिक पुलिस लोगों को दी. आपके घर में कोई इंतजार कर रहा है. इसलिए सड़क पर बाइक हेलमेट पहन ड्राइव करें तथा वाहन की गति अपनी नियंत्रण में रखें. सड़क पर चलते समय दाएं बाएं मोड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें. सड़क पर गति सीमा पर ध्यान रखें एवं सड़क किनारे लगाए गए यातायात संकेत बोर्ड को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाएं. इन सब नियमों का पालन आप करते हैं तो निश्चित तौर पर सड़क दुर्घटना में हुई मौत के आंकड़ों में काफी कमी आयेगी. इसीलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरते और दुर्घटना से बचें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन