भाजपा की ओर से तिरंगा शौर्य यात्रा का किया गया आयोजन

Updated at : 22 May 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की ओर से तिरंगा शौर्य यात्रा का किया गया आयोजन

भाजपा की ओर से तिरंगा शौर्य यात्रा का किया गया आयोजन

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप भाजपा कार्यालय हसनगंज में गुरुवार को मंडल कार्यसमिति की बैठक व ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से विश्व को भारत की वीरता एवं पराक्रम का परिचय देने वाली गौरवशाली सेवा के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया. तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से निकलकर सेंट्रल बैंक चौक, हसनगंज बाजार, हॉस्पिटल रोड, बजरंगबली चौक, मोहली टोला के रास्ते पुनः भाजपा कार्यालय पहुंच समाप्त हुई. तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्र भूषण ठाकुर, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, जिला संयोजक अशोक गुप्ता सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से विश्व को भारत की वीरता एवं पराक्रम का परिचय देने वाली हमारे गौरवशाली सेना के सम्मान में आज तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया है. तिरंगा यात्रा के पूर्व हसनगंज मंडल नवगठित कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती व संगठन पर चर्चा की गई. साथ ही 25 सदस्यी सशक्त सदस्यों की बनी टोली को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप गयी. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंअर, महेंद्र मंडल, मुखिया रानी देवी, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पंचायत समिति सदस्य शत्रुघन मंडल, अरजलाल सोरेन, सामाजसेवी गौतम कुमार, दीलिप मंडल, अभय कुमार साह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू मंडल, विकास विश्वास, नीरा देवी सहित जनप्रतिनिधिगण व भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन