तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated at : 03 Sep 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 159/25 के प्राथमिक अभियुक्त समेत तीन फरार वारंटियों को कोलासी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मलखान किस्कू, कोलासी संथाली टोला निवासी जो इस कांड का मुख्य आरोपित है. इसके अलावा एनबीडब्ल्यू के तहत फरार चल रहे दो अन्य आरोपितों को भी पुलिस ने दबोच लिया. इनमें अजीम, निवासी सोनापुर, वीरू ऋषि, निवासी कोलासी शामिल है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को विधिवत कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत कटिहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. कैंप प्रभारी ने बताया कि फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए सफलता है. इससे आगे की जांच और अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी में भी आसानी होगी. पुलिस ने यह भी संकेत दिया कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए ऐसी छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन