20 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

20 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के छोहार में वाहन चेकिंग अभियान चला कर तीन शराब तस्ों को 20 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बारसोई मध् निषेध टीम ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के छोहार में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बंगाल से आते दो बाइक चालकों को रोक कर उत्पाद पुलिस ने तलाशी ली. इस दौरान उसके पास से बीस लीटर विदेशी शराब बरामद किया. उत्पाद निरीक्षक आर्यन राज ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर मिथिलेश कुमार पिता महेश लाल उरांव, मरतेज आलम पिता अयस्सुर रहमान एवं दीपक चौधरी पिता प्रकाश चौधरी तीनों निवासी कसबा के विरुद्ध कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




