टोटो-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग घायल

Updated at : 23 May 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
टोटो-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग घायल

टोटो-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत के काजीबाड़ी गांव के समीप टोटो व बाइक ओवरटेक करने के क्रम में महमदिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही टोटो व हसनगंज की ओर से जा रहे बाइक दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. जिसमें बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल व्यक्ति को छोड़ टोटो चालक भागने में सफल रहा. घायल सुरेंद्र उरांव ने बताया कि हमलोग तीन व्यक्ति बाइक पर सवार थे. हसनगंज की ओर से अपने रिश्तेदार के यहां संठीबाड़ी जा रहे थे. हसनगंज की ओर से जाने के क्रम में एक टोटो वाले ओवरटेक करने लगा. काजीबाड़ी पुल के समीप ओवरटेक करने के क्रम में बाइक की हैंडल टोटो में लगने से हमलोगों की बाइक अनबैलेंस हो गया. जिसमें महमदिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही टोटो आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. हमलोग सड़क पर गिर गए और बुरी तरह से जख्मी हो गये. गंभीर स्थिति को देख टोटो चालक फरार हो गया. ग्रामीणों की मदद से हमलोगों को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज लाया गया. घायलों में सुरेंद्र उरांव पूर्णिया निवासी व दो व्यक्ति दलन का निवासी है. तीनों व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन