चोरों ने एक रात में तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने का किया प्रयास

चोरों ने एक रात में तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने का किया प्रयास
– सीसीटीवी में चोरों के फुटेज आये सामने, पुलिस कर रही जांच – क्षेत्र में चोरों के चोरी करने की बढ़ते घटनाओं से दहशत में लोग कुरसेला क्षेत्र में चोरों के आतंक से लोग दहशत में है. चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया. तीनों जगहों पर चोर चोरी करने में असफल रहे. थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव निवासी व्यवसायी चंदन सिंह के घर रविवार रात चोरों ने घर में घुस कर चोरी करने का प्रयास किया. घर की महिला के जग जाने से चोर पकड़े जाने के भय से भाग निकला. महिला के नहीं जगने पर चोर बड़ी चोरी की घटना को अंाम दे सकता था. चोरों के भाग जाने से गृह स्वामी का सामान चोरी होने से बच गयी. घर में चोरी के लिए घुसे चोरों का फोटो सीसीटीवी में कैद हो गया है. सीसीटीवी में पांच चोरों को घर में घुसते देखा जा रहा है. व्यवसायी ने थाना पुलिस को घर मे चोरों के घुसने का जानकारी दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बल्थी महेशपुर जाकर घटना की जानकारी ली है. चोरी करने के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. इसी रात चोरों ने काली स्थान के समीप अरुण कुमार सिंह के घर चोरी करने का प्रयास किया. चोरों ने तीसरा चोरी का प्रयास गांव में संजय साह के घर किया. इनके घर का ग्रिल तोड़ कर चोरों ने अंदर प्रवेश कर चोरी का प्रयास किया. व्यवसायी चंदन सिंह घर के अंदर घुसे चोरों का सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट तस्वीर देखा जा रहा है. तस्वीर से पुलिस अनुसंधान कर चोरों की पहचान कर गिरफ्त में ले सकती है. बल्थी महेशपुर गांव में चोरी के इस घटना के पूर्व 11 अप्रैल की शाम चोरों ने दवा व्यवसायी प्रतीम कुमार साह के घर नगदी, जेवरात सहित 12 लाख की चोरी कर ली थी. इसके पूर्व 12 मार्च की रात नगर पंचायत के टेंगरिया कदम कुआं स्थित दिवंगत व्यवसायी अखिलेश प्रसाद जायसवाल के घर चोरों ने जेवरात, नगदी सहित 13 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस अबतक चोरी की घटित इन घटनाओं का उद्भेदन करने में विफल रही है. चोरों की पहचान कर पुलिस के गिरफ्त में नहीं आने से चोर एक के बाद एक चोरी की घटना अंजाम देने के प्रयास में लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




