सालमारी बाजार के दो आभूषण दुकान में हुई चोरी

सालमारी बाजार के दो आभूषण दुकान में हुई चोरी
बलिया बेलौन सालमारी बाजार मजार रोड स्थित लाडो आभूषण एवं लक्ष्मी आभूषण दुकान का शुक्रवार के रात में शटर तोड़ कर चोरी की घटना होने पर सालमारी व्यवसाय वर्गों में भय का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल पोद्दार, एक अन्य के अभूषण दुकान का शटर तौर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दुकान संचालक ने बताया की प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार के शाम में दुकान बंद कर घर चले गये. दुकान का शटर टूटा हुआ देख कर सुबह लोगों ने बताया तब जानकारी हुई. दुकान में कुछ सोना और चांदी का आभूषण था. चोर सभी आभुषण लेकर चला गया है. बीच बाजार में इस तरह चोरी की घटना होने पर लोगों ने पुलिस गस्ती बढ़ाने की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक सालमारी थाना में चोरी की घटना का आवेदन नहीं मिला था. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की मामले की जांच कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




