नेकूला में गूंजा हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ गांव

Published by :RAJKISHOR K
Published at :10 May 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
नेकूला में गूंजा हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ गांव

नेकूला में गूंजा हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ गांव

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के निस्ता पंचायत के नेकूला गांव इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. करीब 25 से 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गांव में आयोजित श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन व यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला. धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. भव्य रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शुक्रवार को गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. 501 महिलाओं ने कलश लेकर भाग लिया. पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं ने भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया. शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा क्षेत्र हरे राम हरे कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा. शोभायात्रा में शामिल युवाओं व ग्रामीणों ने अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया. शनिवार से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की शुरुआत हुई. यज्ञ में दूर दराज के श्रद्धालुओं ने भी पहुंचकर पूजा अर्चना की. गांव की सुख समृद्धि की कामना की. धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में गांव के सभी परिवारों का सहयोग सराहनीय रहा. ग्रामीणों ने तन, मन और धन से योगदान देकर आयोजन को यादगार बना दिया. धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भव्य रासलीला का भी आयोजन किया गया. आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया. जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही. यज्ञ एवं संकीर्तन कार्यक्रम का संचालन पंडित शालिग्राम ठाकुर, पंकज दीक्षित, बबलू जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करायी गयी. रविवार को पूजा और भजन-कीर्तन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन व धोलौट कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान की प्रतिमाओं को विदाई दी. पूरे आयोजन में नेकूला गांव के सभी ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग देखने को मिला. ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों बाद आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने गांव में भाईचारे और आस्था का नया संदेश दिया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन