नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में मदर्स डे का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :10 May 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में मदर्स डे का आयोजन

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में मदर्स डे का आयोजन

विज्ञापन

– स्कूल के बच्चों ने अपने माता की उतारी आरती मनिहारी नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल मैनेजिंग ट्रस्टी रामेश्वर पाण्डेय, डाॅ भोला प्रसाद गुप्ता, ट्रस्टी डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ने संयुक्त रूप किया. कैक भी काटा गया. शिक्षिका रूमा गुहा व जयनारायण राय ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने किया. अतिथियों ने कार्यक्रम आयोजन के लिए स्कूल परिवार को बधाई दिया. मैनेजिंग ट्रस्टी रामेश्वर पांडे ने कहा कि मां का कर्ज को कोई नहीं चुका पायेगा. मां जन्म के साथ- साथ हमें संस्कार भी देती है. कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई. आन्या प्रकाश व मिठी कुमारी ने किया. माता- पिता सम्मान पर आधारित जैसी करनी वैसी भरनी कार्यक्रम कुणाल, आदित्य, अभिनव, आदित्य कुमार ने प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. एकला चलो बंगला गीत पर फलक नाज, मीठी कुमारी, अवनी राय, दृष्टि ने मनमोहक प्रस्तुत किया. नारी शक्ति मिक्स सांग वीरा, स्वरागिनी, कृति, शिवन्या, सोनी, साक्षी, आकृति ने प्रस्तुति की. स्कूल के बच्चे आन्या प्रकाश, त्रृशभ कुमार, जिया कुमारी, प्रकृति, पल्लवी, आरोही, दुर्गेश्वरी, तृषा, कोमल, प्रणिका प्रकाश, कृतिका, मिस्टी, पायल, तान्या, सिद्धि, माही, अवि, रीतिक, पिहू, सान्वी, टविंकल, शिवांशी, दिशा, पूर्णिमा, दीक्षा, अनन्या, प्रियंका, काव्या, चंदा, वर्षित, आयुष, नमन, नेहा, प्रिंस, फलक नाज आदि ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर सुरेश राय अंगद ठाकुर, तरूण सिंह, रमेश मिश्रा, शिक्षक विजय कुमार परिहार, रुमा गुहा, मधुमिता गुप्ता, विजय राय, नवीन कुमार सिन्हा, पीयुष कुमार, प्रिया कुमारी, अंचल कुमारी, आशुतोष कुमार वर्मा, आनम परवीन, मनीष कुमार, पूजा कुमारी, रूपम कुमारी, रिया कुमारी, अविनाश कुमार, सत्यम कुमार के अलावा बिरबल कुमार सिंह, राज कुमार यादव, अमित कुमार मिर्धा, राहुल गुहा, अमर ठाकुर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन