बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं मां, किडजी प्री स्कूल में मनाया गया मदर्स डे
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 10 May 2026 6:44 PM
बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं मां, किडजी प्री स्कूल में मनाया गया मदर्स डे
कटिहार मदर्स डे के अवसर पर किडजी प्री स्कूल सिरसा कटिहार में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों और उनकी माता ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना एवं बच्चों के मन में अपनी मां के प्रति प्रेम आदर और कृतज्ञता की भावना को विकसित करना रहा. इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी. जिसमें नृत्य, गीत कविता एवं मदर्स डे कार्ड मेकिंग जैसी गतिविधियां शामिल रही. माताओं के लिए भी विभिन्न मनोरंजन खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इससे वातावरण आनंदमय में बन गया. विद्यालय के निदेशक कर्नल अनंत कुमार ने कहा कि मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है. उनके व्यक्तित्व निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. ऐसे कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक संबंधों को और प्रगाढ़ करता है. कार्यक्रम के अंत में सभी माता को सम्मानित किया गया. बच्चों द्वारा बनाया गया उपहार भेंट किए गये. इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला. मौके पर किडजी के प्राचार्या किरण, शिक्षिका फरहाना अनन्या, मेघा मिश्रा, खुशी समेत अन्य शिक्षक व सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










