एसपी ने शांति व सोहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 25 May 2026 6:21 PM

विज्ञापन

एसपी ने शांति व सोहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील

विज्ञापन

– त्योहार को लेकर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम – मुख्यालय के निर्देश पर 1000 अतिरिक्त बलों की संवेदनशील स्थानों पर होगी तैनाती कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने ईद उल अजहा पर्व को लेकर जिलेवासियों से आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है. एसपी ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा सभी चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की जाएगी. मुख्यालय के निर्देश पर 1000 अतिरिक्त बलों का मुहैया कराया गया है, जिसे संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है. भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. इसके अलावा पुलिस द्वारा लगातार गश्ती अभियान भी चलाया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर एसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी. भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा माहौल बिगाड़ने वाले पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिसे लेकर थाना स्तर एवं जिला स्तर साइबर टीम बनाई गई है, जिसकी पैनी नजर सोशल मीडियापर बनी रहेगी. थाना स्तर पर की जा रही शांति समिति की बैठक एसपी ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने को लेकर क्यू आर टी टीम अलर्ट रहेगी. लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की स्थिति पर अविलंब रिस्पांस करेगी.जिले के सभी थाना में बुद्धिजीवी एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित कर त्योहार को सोहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर बल दिया गया. इसके साथ ही अफवाह फ़ैलाने, दंगा भड़काने जैसे मामलों में शामिल वैसे लोगों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन