जौनिया दियारा में किसानों की फसल पर अपराधियों की नजर

Updated:
विज्ञापन
जौनिया दियारा में किसानों की फसल पर अपराधियों की नजर

जौनिया दियारा में किसानों की फसल पर अपराधियों की नजर

विज्ञापन

– रंगदारी मांगने का आरोप, एसटीएफ व थाना को आवेदन देकर फसल सुरक्षा की लगाई गुहार बरारी प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में दबंगों अपराधियों की किसानों की फसल पर बुरी नजर से किसान हलकान हैं. पूर्वी बारीनगर के किसान जर्नादन प्रसाद यादव ने बीएम कॉलेज स्थित एसरएफ कैम्प एवं बरारी थाना में आवेदन देकर जौनिया दियारा में रंगदारों द्वारा रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए बताया कि जोनिया पुलिस कैम्प के निकट मकई की खड़ी फसल लगी है. जो लीजदार सुगम यादव दरबै बारीनगर को फसल उपजाने दिया है. वह जब फसल काटने गया तो कोढ़ा प्रखंड के नंदग्राम जरलाही के प्रदीप यादव, अमित यादव व मुकेश यादव के द्वारा रंगदारी नहीं दिये जाने पर फसल रोक दिया. जर्नादन यादव ने स्पष्ट कहा कि मेरी जमीन लीज पर खेती करने सुगम यादव को उसकी फसल काटने से उक्त तीनों व्यक्ति ने जौनिया कैम्प पुलिस के साथ जबरन फसल रोका है जो गलत है. मौसम की बेरुखी में सारा फसल अपराधी की मिलीभगत से खराब और किसानी की भारी नुकसान हो सकता है. किसान जर्नादन ने कहा कि सरकार ने दियारा क्षेत्रों में किसानों की फसल की चिंता की है. एसटीएफ एवं पुलिस को किसानों की फसल सुरक्षा के साथ दियारा में अपराध मुक्त माहौल बनाने में पुलिस अधीक्षक कटिहार के निर्देश का अक्षरशः पालन कर किसान की फसल कटवाने की अपील की.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन