सहायता शिविर आयोजन स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
सहायता शिविर आयोजन स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

सहायता शिविर आयोजन स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

प्राणपुर आगामी दो जून को बस्तौल पंचायत के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खेल मैदान में सहायता शिविर के आयोजन को लेकर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने स्थलीय निरीक्षण किया. डीएम ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए सहयोग शिविर स्थल पर दो हेलीपैड निर्माण कार्य स्थल को चिन्हित किया. बीडीओ को आवश्यक निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसी तरह का कोई कमी नहीं होनी चाहिए. अब तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुका है. सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री का आगमन होगा. सहयोग शिविर कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मौके पर एडीएम विनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार, एसडीएम प्रद्युम्न सिंह यादव, बीडीओ मनीषा कुमारी, अंचलाधिकारी शिखा कुमारी, मुखिया मुजाहिद आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन