कटिहार के रौतारा में नई हाई-टेक लॉन्ड्री से यात्रियों की सुविधा बढ़ाई

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 25 May 2026 6:31 PM

विज्ञापन

कटिहार के रौतारा में नई हाई-टेक लॉन्ड्री से यात्रियों की सुविधा बढ़ाई

विज्ञापन

कटिहार यात्रियों के आराम व साफ-सफाई मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रमुख पहल के तौर पर कटिहार मंडल के अधीन रौतारा में एक आधुनिक बूट लॉन्ड्री की सुविधा शुरू की है. प्रतिदिन 24 टन की प्रोसेसिंग क्षमता वाली यह सुविधा, कटिहार मंडल की लिनेन साफ-सफाई की संपूर्ण व्यवस्था को पूरा करने में सक्षम है. यह यात्रा के सबसे व्यस्त मौसमों में भी साफ और स्वच्छ बेडरोल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगी. लॉन्ड्री से धुलाया बेडरोल का प्रमुख ट्रेनों में होती है आपूर्ति यह अत्याधुनिक लॉन्ड्री कटिहार मंडल की प्रमुख ट्रेनें जैसे आम्रपाली एक्सप्रेस और चंपारण हमसफ़र एक्सप्रेस के लिए धुलाई और उच्च गुणवत्ता वाले लिनेन उपलब्ध कराएगी. उन्नत स्वचालित मशीनों से सुसज्जित यह सुविधा 100% दाग-मुक्त धुलाई सुनिश्चित करती है, जिससे ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों के आराम में बढ़ोतरी होती है और स्वच्छता एवं लिनेन की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें कम होती हैं. कंम्प्यूटरीकृत संचालन के माध्यम से कपड़ों की होती है सफाई पूर्ण रूप से मशीनीकृत यह लॉन्ड्री सिस्टम इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह बड़ी मात्रा में लिनेन को कुशलतापूर्वक हैंडल करने और साथ ही पानी, बिजली, वाष्प और रसायनों के उपयोग को भी अनुकूलित कर सके. धुलाई की प्रक्रिया गंदे कपड़ों को तौलने और उसे एक स्वचालित कन्वेयर सिस्टम में डालने से शुरू होती है. कम्प्यूटरीकृत संचालन के माध्यम से, कपड़ों को अच्छी तरह से धोने और साफ करने के लिए एक टनल बैच वॉशर में डाला जाता है. धुलाई के बाद, रोबोटिक फीडिंग सिस्टम स्वतः लिनेन को वॉशर से ड्रायर में भेजा जाता है. अधिक से अधिक नमी निकालने के लिए, हाइड्रोलिक प्रेसिंग सिस्टम की मदद से पानी निकाला जाता है. इसके बाद, लिनेन को शटल कन्वेयर के ज़रिए आगे भेजा जाता है और इंडस्ट्रियल ड्रायर में सुखाया जाता है. आयरन व फोल्डिंग होता है मोडिफाइड तरीके से लिनेन को सही फ़िनिशिंग और प्रस्तुती सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक इस्त्री और ऑटोमैटिक फ़ोल्डिंग मशीनों से पास किया जाता है. गुणवत्ता के कठोर मानकों को बनाए रखने के लिए, लिनेन की आपूर्ति से पहले उसकी सफ़ाई और चमक की जांच करने के लिए एक ””व्हाइटनेस मीटर”” का उपयोग किया जाता है. आखिर में, लिनेन के सेट को साफ़-सुथरे तरीके से पैक किया जाता है और उसे संबंधित ट्रेनों में भेजा जाता है. एनएफ रेलवे में 8 मशीनीकृत लॉन्ड्री संचालित फ़िलहाल पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 08 मशीनीकृत लॉन्ड्री काम कर रही हैं. इसके अलावा, कामाख्या में मौजूद मशीनीकृत लॉन्ड्री की क्षमता को 4 टन से बढ़ाकर 6 टन कर दिया गया है, जिससे गुणवत्तापूर्ण लिनेन सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने की ज़ोन की क्षमता और भी अधिक मज़बूत हुई है. आधुनिक बूट लॉन्ड्री सुविधा को चालू करना, कटिहार मंडल में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने और यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सफ़ाई, स्वच्छता और आराम के उच्च मानकों को बनाए रखने की दिशा में एक और प्रमुख पहल है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन