बारसोई नपं के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ

Updated:
विज्ञापन
बारसोई नपं के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ

बारसोई नपं के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन

बारसोई नगर पंचायत उपचुनाव में बारसोई के दो नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को बुधवार को डीसीएलआर प्रियंका कुमारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. दोनों वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी, आरेफा खातून ने शपथ ग्रहण के उपरांत जनता द्वारा दिये गये दायित्व को बखूबी निभाने का वादा किया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास में वार्ड पार्षदों की मुख्य भूमिका होती है. क्योंकि जब तक एक एक वार्ड का विकास नहीं होगा. तब तक पूरे नगर पंचायत का विकास नहीं हो सकता. उन्होंने सरकार की योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाने के साथ जनता की जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन