मतगणना को ले बाजार में रहा सन्नाटा, लोग घर से कम निकले

मतगणना को ले बाजार में रहा सन्नाटा, लोग घर से कम निकले
कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना का असर शुक्रवार को कटिहार के बाजार में साफ दिखाई दिया. शहर के अधिकांश बाजारों में दुकानें बंद रही. जो दुकानें खुलीं, वहां भी कामकाज के बजाय चुनावी चर्चा ज्यादा गरम रही. दुकानदार सुबह से अपने मोबाइल फोन पर लगातार बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का अपडेट लेते रहे. कटिहार हर राउंड के बाद बदलते आंकड़ों पर बाजार में मौजूद लोगों के बीच उत्सुकता व चर्चा तेज बनी रही. कटिहार विधानसभा क्षेत्र के परिणामों को लेकर भी व्यापारी अपने स्तर पर जानकारी जुटाते रहे. कई दुकानदार फोन पर परिचितों से संपर्क कर यह पता लगाने में लगे थे कि किस प्रत्याशी की बढ़त बनी हुई है और कौन पीछे चल रहा है. बाजार में आने वाले ग्राहक भी बातचीत के दौरान सिर्फ चुनाव नतीजों पर ही सवाल पूछते दिखे. इस बीच खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने शहर आने वाले लोग मतगणना का दिन होने की वजह से बाजार नहीं पहुंचे. इससे कटिहार शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ रही. शाम के बाद ही जो भी दुकानें खुली थी. सात से आठ बजे तक पूरे बाजार का शटर डाउन हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










