युवा शक्ति से कोढ़ा का विकास, शिक्षा-रोजगार को सुने सुझाव

Updated:
विज्ञापन
युवा शक्ति से कोढ़ा का विकास, शिक्षा-रोजगार को सुने सुझाव

युवा शक्ति से कोढ़ा का विकास, शिक्षा-रोजगार को सुने सुझाव

विज्ञापन

कोढ़ा विधायक कविता पासवान के आवास पर चुनाव के बाद क्षेत्र के युवाओं के साथ एक आत्मीय मुलाकात आयोजित की गयी. इस दौरान कोढ़ा विधानसभा से पहुंचे युवाओं ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विचार, सुझाव और अपेक्षाएं साझा की. विधायक कविता पासवान ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी समाज और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है. कोढ़ा के युवाओं में अपने क्षेत्र के प्रति जो जागरूकता, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच है. विकास की सही दिशा तय करती है. युवाओं ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने और सामाजिक उत्थान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. विधायक ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि युवाओं के सहयोग से कोढ़ा विधानसभा के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए और अधिक मजबूती से काम किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन