जिन लोगों में होती हैं ये 4 बुरी आदतें, उनसे कोसों दूर रहती है सफलता – चाणक्य नीति

Updated at : 15 Mar 2026 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

चाणक्य नीति

चाणक्य नीति के अनुसार कुछ बुरी आदतें इंसान की सफलता और सम्मान में बड़ी बाधा बन सकती हैं. जानिए आचार्य चाणक्य के इस श्लोक का अर्थ और वे 4 आदतें जिनसे व्यक्ति को तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: भारतीय नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य का विशेष स्थान है. उनकी बताई गई चाणक्य नीति आज भी जीवन को सही दिशा देने का काम करती है. आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के स्वभाव, आदतों और व्यवहार को लेकर कई गहरी बातें कही हैं.

चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो व्यक्ति के चरित्र और जीवन की दिशा को प्रभावित करती हैं. अगर किसी व्यक्ति में ये बुरी प्रवृत्तियां होती हैं, तो उसे समय रहते सचेत हो जाना चाहिए, क्योंकि ये आदतें जीवन में सम्मान, ज्ञान और विश्वास को कमजोर कर सकती हैं.

चाणक्य नीति श्लोक (Chanakya Niti Shlok)

गृहासक्तस्य नो विद्या न दया मांसभोजिनः.
द्रव्यलुब्धस्य नो सत्यं न स्त्रीणां पवित्रता॥

श्लोक का अर्थ

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य बताते हैं कि जो व्यक्ति घर और सुख-सुविधाओं में अत्यधिक आसक्त होता है, उसे विद्या प्राप्त नहीं होती. मांस खाने वाले में दया का भाव कम होता है. जो व्यक्ति धन का लालची होता है, उससे सत्य की अपेक्षा नहीं की जा सकती और जो व्यक्ति स्त्रियों के पीछे अत्यधिक आसक्त रहता है, उसमें पवित्रता नहीं होती.

अगर आपमें भी हैं ये 4 बुरी आदतें, तो सफलता से रह जाएंगे दूर – चाणक्य नीति

Chanakya Niti
आदतें जिनसे व्यक्ति को तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए

1. अगर व्यक्ति केवल घर की सुविधाओं और आराम में ही लगा रहता है, तो वह ज्ञान और अनुभव प्राप्त नहीं कर पाता. जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और त्याग जरूरी है.

2. चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति के स्वभाव में दया का भाव नहीं होता, वह दूसरों के दुख को समझ नहीं पाता. ऐसा स्वभाव व्यक्ति को कठोर और असंवेदनशील बना देता है.

3. अत्यधिक लोभ और लालच इंसान को गलत रास्ते पर ले जा सकते हैं. लालची व्यक्ति अक्सर सच से दूर हो जाता है और उसके निर्णय भी स्वार्थ से प्रभावित होते हैं.

4. जो व्यक्ति गलत आकर्षण में डूबा रहता है, वह अपने चरित्र की पवित्रता खो देता है. इससे उसकी प्रतिष्ठा और विश्वास दोनों प्रभावित होते हैं.

यह भी पढ़ें: आचार्य चाणक्य कहते है गंदगी में पड़ा सोना क्यों उठा लेना चाहिए? जानें क्यूं



विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola