गैस आपूर्ति के लिए उपभोक्ताओ की बढ़ती जा रही है बेचैनी

Updated at : 14 Mar 2026 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
गैस आपूर्ति के लिए उपभोक्ताओ की बढ़ती जा रही है बेचैनी

गैस आपूर्ति के लिए उपभोक्ताओ की बढ़ती जा रही है बेचैनी

विज्ञापन

कुरसेला क्षेत्र में गैस आपूर्ति के लिए उपभोक्ता परेशान है. गैस एजेन्सी के कार्यालय में बुकिंग के साथ केवायसी के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ बनी रहती है. उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति के लिए नियमों का आहर्ता पुरा करने की अनिवार्यता किया गया है. कुरसेला के भारत गैस एजेन्सी के मुकेश चौधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता को 45 दिन व शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता को 25 दिन बाद बुकिंग पर गैस सिलिंडर प्राप्त हो सकेगा. बुकिंग करने वाले उपभोक्ता को होम डिलवरी किया जा रहा है. उन्होंने कहा गैस के लिये पैनिक होने की जरुरत नहीं है. जबकि इसके विपरित गैस के लिये ग्रामीण क्षेत्र से लेकर बाजार के उपभोक्ताओं में हायतौबा की स्थिति बनी हुई है. गांव की महिलाओं का कहना है कि एक गैस का सिलिंडर उनके घर पन्द्रह से बीस रोज चलता है. दूसरा सिलिंडर 45 दिन के बाद प्राप्त होने की स्थिति में पच्चीस दिन घर का चूल्हा कैसे जलेगा. गृहणियां गैस के इस आपूर्ति व्यवस्था से हकलान बनी हुयी है. गांव में हर तरफ गैस आपूर्ति के नया व्यवस्था परेशानी का सबब बना हुआ है. उधर बाजार होटलों, नास्ता, चाय, बेचने वाले छोटे फुटकर दुकानदारों के गैस आपूर्ति के नये नियमों ने चिंता में डाल रखा है. होटल संचालकों का कहना है कि कमर्शियल गैस आपूर्ति में नये नियमों से आपूर्ति मिलने में कठिनाई बनी हुयी है. इस स्थिति में धंधा पर प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गया है. शादी व्याह आदि के सामूहिक भोज आयोजन मे गैस की आपूर्ति होना कठिन हो गया है. आयोजन करने वाले गैस का जुगाड़ करने के लिए भटकते नजर आ रहा है. एक आयोजन कर्ता ने बताया कि गैस उपलब्ध नहीं होने से भोज कार्य के लिए लकड़ी, कोयला साधन का व्यवस्था कर रहे है. क्षेत्र में गैस आपूर्ति के परेशानी से लोग हताश बेचैन बना हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन