तस्कर को पांच लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार

तस्कर को पांच लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
हसनगंज थाना क्षेत्र के बेतौना गांव पुल के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर को शनिवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने चंदन मिस्त्री पिता मैनेजर मिस्त्री साकिन बेतौना को पुल समीप शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. शराब बरामद होते ही पुलिस ने चंदन मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 170/2025 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










