कटाव निरोधी संघर्ष समिति का बैठक आयोजित

कटाव निरोधी संघर्ष समिति का बैठक आयोजित
कुरसेला सर्वोदय आश्रम गांधी घर तीनघरिया में कटाव निरोधक संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ नहीं होने पर निराशा प्रकट की गयी. समय रहते कटाव निरोधी कार्य शुरु नहीं होने पर तटीय क्षेत्र के गांवों का अस्तित्व का बच पाना मुश्किल हो जायेगा. नदी के कटाव से गांव की दूरी पच्चास से सत्तर मीटर रह गया है. खेती की जमीन कटाव से नदी के कोख में समाहित हो चुकी है. पत्थलटोला से मधेली तक नदी के कटाव का विभिषिका गांवों को लीलने के लिए आतुर बना हुआ है. सरकार व संबंधित अधिकारी से गुहार लगाते है कि शीघ्र कटाव निरोधी कार्य किया जाय. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिलखुश कुमार ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










