मारवाड़ी युवा मंच शाखा कटिहार ने कई पुरस्कार अपने नाम किया

Updated at : 30 Mar 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच शाखा कटिहार ने कई पुरस्कार अपने नाम किया

मारवाड़ी युवा मंच शाखा कटिहार ने कई पुरस्कार अपने नाम किया

विज्ञापन

कटिहार मुंगेर में आयोजित बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 38वें प्रांतीय सभा व प्रांतीय लघु अधिवेशन शक्ति 2026 (28-29 मार्च) को मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा ने अपनी सेवा व समर्पण का परचम लहराते हुए सत्र 2025-26 के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं. अधिवेशन के दौरान शाखा को सावन में भाया कांवर सेवा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कांवरिया सेवा शिविर के गौरवपूर्ण सम्मान के साथ-साथ कटिहार शाखा के मासिक पत्रिका संपादन के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया. व्यक्तिगत श्रेणी में कटिहार शाखा के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल को आकस्मिक स्तिथि के दौरान सेवा देने के लिए आकस्मिक सेवा सहयोग पुरस्कार एवं प्रांतीय संयोजक यश चौधरी को प्रांत में संयोजक के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट संयोजक सम्मान प्रदान कर उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं और कुशल नेतृत्व की सराहना की. कई गणमानय लोगों ने शाखा व पदाधिकारियों को बधाई दी. कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विकास खण्डेलिया, प्रांतीय संयोजक यश चौधरी, वर्तमान शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, शाखा सचिव नितेश मित्तल, शाखा सह सचिव मयंक पूरणमलका, शाखा कोषाध्यक्ष यश गोयल, निवर्तमान शाखा अध्यक्ष अमित सुरेका, पूर्व शाखा अध्यक्ष राहुल मुरारका, कर्मठ सदस्य विकास अग्रवाल कटिहार शाखा से उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन