सोनपुर मंडल के अधिकारी ने काढागोला स्टेशन निर्माण कार्य का लिया जायजा

Updated at : 30 Mar 2026 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
सोनपुर मंडल के अधिकारी ने काढागोला स्टेशन निर्माण कार्य का लिया जायजा

सोनपुर मंडल के अधिकारी ने काढागोला स्टेशन निर्माण कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन

बरारी सोनपुर मंडल के काढ़ागोला रोड रेलवे स्टेशन का नया स्टेशन भवन सहित स्वच्छता, सुन्दरता के साथ भव्य स्टेशन निर्माण कार्य प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना से निर्माणाधीन भवन प्लेटफार्म शेड आदि का निरीक्षण रेल अधिकारी ने किया. रेलवे विभाग के गति शक्ति एईएन अरुण कुमार, आरई वैभव कुमार ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया. नये स्टेशन निर्माण कार्य को देखा. एईएन पूरी टीम के साथ निर्माण स्थल को देखा इंजीनियर सूरज को कई दिशा निर्देश दिया. रेल अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान नये स्टेशन भवन के सामने चहारदिवारी सहित रेल द्वार, गाड़ी पार्किंग, दुकानें, स्टेशन से रेलवे समपार तक सड़क, स्टेशन चौराहा, शौचालय, वर्षा का पानी निकास के लिए नाला, पार्क एवं मुख्यमंत्री सड़क का ऊंचीकरण सहित कई कार्यो पर अधिकारी संग मैपिंग करते दिखे. स्टेशन को सजाने की पूरी प्लानिंग रेलवे ने खींच रखा है. ग्रामीण भी कार्यो में काफी सहयोग कर रहे है. मौके पर रणवीर कुमार चौधरी सहित संवेदक मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन