शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में प्रगति पत्र का वितरण

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में प्रगति पत्र का वितरण
फलका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के साथ-साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालू टोला में सोमवार को शिक्षक व अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्र का वितरण किया गया. प्रधानाध्यापक सोहेल अहमद ने बताया कि निदेशक, प्राथमिक शिक्षा बिहार के निर्देश के आलोक में प्रवेश से प्रगति तक कार्यक्रम के तहत यह संगोष्ठी आयोजित की गयी. इसमें कक्षा 1 से 8 तक के वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम घोषित किया गया. 1 अप्रैल 2026 से सभी बच्चों का अगले वर्ग में वर्गोन्नति कर दी जायेगी. साथ ही 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन भी शुरू होगा. प्रगति पत्र वितरण के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रगति से काफी प्रसन्न नजर आये. विद्यालय परिसर में रिपोर्ट कार्ड को लेकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी. विद्यालय की ओर से बच्चों के बीच चॉकलेट भी वितरित की गयी. विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष नासरीन खातून, सचिव मुन्नी देवी, शिक्षा समिति के सदस्य सहित शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, अजय कुमार झा, मनीष कुमार, अमर कुमार सिंह, अब्दुल खालिक, शेफूरा खातून, नाजरा खातून तथा आफताब हुसैन मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




