स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, एएनएम को सख्त निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, एएनएम को सख्त निर्देश
– माइक्रो प्लान के तहत क्षेत्र में कार्य सुनिश्चित करने पर जोर बारसोई प्रखंड सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता स्वास्थ्य प्रबंधक नोऐद मलिक इस्लाम ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र की सभी एएनएम उपस्थित रही. बैठक के दौरान क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की गई तथा एएनएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. स्वास्थ्य प्रबंधक ने स्पष्ट रूप से कहा कि माइक्रो प्लान के तहत सभी कार्यों को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करना अनिवार्य है. उन्होंने टीकाकरण अभियान, एक्सपायरी दवाओं के रखरखाव एवं उपयोग, तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमितता पर विशेष जोर दिया. उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर अस्पताल बंद रहने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है. ऐसे मामलों में संबंधित एएनएम एवं सीएचओ के विरुद्ध सीधे कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. स्वास्थ्य प्रबंधक ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से खुले रहें. ताकि आमलोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए एएनएम को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर शत-प्रतिशत कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत विभाग से संपर्क करें. ताकि समय रहते समाधान किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










