हत्या के आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

हत्या के आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
आबादपुर बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित संकोला ग्राम में सोमवार को बकरी को लेकर हुए विवाद में सगे चाचा-चाची ने अपनी तेरह वर्षीय भतीजी नाजिया खातून की जमकर पिटाई कर दी थी. इलाज के क्रम में मंगलवार को उसकी मौत हो गई थी. हत्या को लेकर मृतिका के पिता ने आबादपुर थाना में अपने छोटे भाई एवं उसकी पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था. मामले में आबादपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को दोनों नामजद अभियुक्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में बुधवार को आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब ने बताया कि उक्त मामले में मृतिका के पिता मामुन रशीद ने आबादपुर थाना दिये आवेदन के आधार पर निजारुल उर्फ मिठू एवं उसकी पत्नी पिंकी खातून पर कांड संख्या 114/25 के तहत मारपीट व हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तर कर जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




