श्रीमद् भागवत कथा को ले 1008 श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

Updated at : 22 Mar 2026 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा को ले 1008 श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

श्रीमद् भागवत कथा को ले 1008 श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन

– महिला व कन्याओं ने कलशयात्रा में लिया भाग, माहौल हुआ भक्तिमय कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड- 41 स्थित श्रीश्री 108 राम जानकी मंदिर के प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. यह कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से 1008 कुंवारी कन्याएं एवं महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर कोसी घाट से जल भरकर वार्ड भ्रमणकर मंदिर प्रांगण में समापन किया, राम जानकी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरेराम सिंह ने कहा, कलशयात्रा के साथ 22 मार्च से 28 मार्च तक सात दिवसीय भक्तिमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भी किया जाना है. मंदिर कमेटी के सचिव सौरव मालाकार ने कहा, भारतीय थल सेवा के धर्मगुरु राष्ट्रीय स्तर के परम विद्वान आचार्य पंडित बृजेश शर्मा, भागवत पीपासु महाराज जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश के पावन धाराधाम से पांचवीं बार हवाई अड्डा कटिहार की धरती पर पधार कर अपने मुखारविंद से मृदुल रसमय कथा का पान कराएंगे. वार्ड के साथ-साथ कटिहार जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त शामिल होंगे. श्रीमद् भागवत कथा शाम के चार बजे से रात के नौ बजे तक 7 दिनों तक लगातार किया जाएगा. कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष यादव उप सचिव, सीवन राय व्यवस्थापक, कुंदन यादव उप व्यवस्थापक, मुरारी जायसवाल कोषाध्यक्ष, मिथिलेश चौधरी, उप कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान, संरक्षक राम इकबाल शाह, चंदन चौधरी, युवा संगठन मंत्री गौरव कुमार, लालू यादव, हरिवदन यादव, हरदेव पोद्दार, राजेश कुमार यादव, संतोष मालाकार, छोटू कुमार, अमित सिंह, शंभू यादव, रंजीत पोद्दार, उदय सिंह, आर्यन कुमार सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्य एवं वार्ड वासियों ने कलश यात्रा में शामिल हुए.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन