पलक झपकते ही खेल खत्म! धोनी की बिजली जैसी फुर्ती ने फिर जीता दिल, क्या आपने देखा यह वीडियो?

Updated:
विज्ञापन

एमएस धोनी, फोटो पीटीआई

MS Dhoni New Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही नजर आने लगा है. रविवार को CSK के ROAR 2026 इवेंट में धोनी ने मैदान पर कुछ ऐसा करनामा कर दिखाया, जिसे देखकर चेपॉक स्टेडियम धोनी-धोनी के नारे से गूंज उठा.

विज्ञापन

MS Dhoni New Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नये वीडियो में धोनी विकेट के पीछे पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो में ब्रावो बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और विकेट के पीछे धोनी. ब्रावो स्पिन गेंद पर बुरी तरह बीट होते हैं. गेंद थाला के हाथ में चली जाती है. फिर क्या था, वही होना था, ब्रावो रन आउट. स्टंप के पीछे धोनी की बिजली जैसी फुर्ती फिर से नजर आई.

जब थाला स्टंप्स के पीछे हों, तब आप यूं ही बाहर नहीं निकल सकते!

धोनी के नये वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया. वीडियो के साथ चेन्नई ने लिखा- ओह चैंपियन, जब थाला स्टंप्स के पीछे हों, तब आप यूं ही बाहर नहीं निकल सकते!

पुराने रंग में नजर आ रहे धोनी

विकेट के पीछे धोनी की फुर्ती देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा है कि वो अब 44 साल के हो चुके हैं. इस उम्र में भी धोनी का वही जोश और करिश्मा बरकरार है. सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. @tamizhwriter नाम के एक यूजर ने लिखा, MS ऐसी आसान स्टंपिंग को मिस नहीं करते. @SumitTheAi नाम के यूजर ने लिखा- MS धोनी और DJ ब्रावो के बीच सबसे मजेदार पल. @mayuri0204 यूजर ने पूछ लिया- क्रिकेट में सबसे मजबूत हैंड धोनी के हैं या फिर किसी और के??

ROAR 2026 में धोनी-रैनी का दिखा साथ

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ROAR 2026 आयोजित किया. जिसमें सीएसके के सभी (नये-पुराने) खिलाड़ियों को बुलाया गया था. इस दौरान खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना जलवा दिखाया. मैदान पर एक बार फिर से धोनी और रैना की जोड़ी ने कमाल किया. रैना ने लंबे-लंबे शॉट खेले. इस दौरान धोनी और रैना की पुरानी दोस्ती भी नजर आई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola