छठ पूजा को लेकर विजय स्पोटिंग क्लब ने कराया छठ घाट की सफाई

Updated at : 22 Mar 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर विजय स्पोटिंग क्लब ने कराया छठ घाट की सफाई

छठ पूजा को लेकर विजय स्पोटिंग क्लब ने कराया छठ घाट की सफाई

विज्ञापन

कटिहार लोक आस्था का महा पर्व चैती छठ रविवार से नहाए खाए कदवा भात से शुरू हो गई. छठ पर्व को लेकर छठवर्ती अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. दूसरी तरफ छठ घाट की साफ सफाई भी युद्ध स्तर पर चल रहा है. मंगलवार को संध्या पहला अर्ध्य दिया जाएगा. इस वर्ष भी औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू पोखर में छठ घाट की तैयारी चल रही है. विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि छठ घाट की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. नगर निगम की ओर से साफ सफाई का काम जोरों पर है. दुर्गा स्थान चौक से औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर तक साफ सफाई का काम तेजी से हो रहा है. पोखर के अंदर घाटों की सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था, बेरेकटिंग की व्यवस्था की जा रही है. विजय बाबू के पोखर पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं होगी. नगर आयुक्त संतोष कुमार महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान के नेतृत्व में नगर निगम की पूरी टीम साफ सफाई को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, डीएम आशुतोष द्विवेदी, एसपी शिखर चौधरी, एसडीओ, एसडीपीओ, नगर आयुक्त संतोष कुमार से एक बार विजय बाबू पोखर का निरीक्षण करने का भी अनुरोध किया है, अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि विजय स्पोर्टिंग क्लब के एक-एक सदस्य लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व को सफल बनाने में जोर-जोर से लगे हुए हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन