बिहार दिवस: बिहार स्थापना के के 114 वीं सालगिरह पर विभिन्न गतिविधियां

Updated at : 22 Mar 2026 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस: बिहार स्थापना के के 114 वीं सालगिरह पर विभिन्न गतिविधियां

बिहार दिवस: बिहार स्थापना के के 114 वीं सालगिरह पर विभिन्न गतिविधियां

विज्ञापन

कटिहार बिहार स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से रविवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. 114दवीं बिहार स्थापना दिवस को ले समारोह की शुरुआत सवेरे पौधारोपण, साइकिल मार्च व प्रभातफेरी कार्यक्रम से हुआ. इसके बाद स्थानीय बीएसएपी सात मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की लोकगायिका प्रीति मिश्रा की प्रस्तुति हुई. विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. जिसमें नृत्य लोक नृत्य, देश भक्ति नृत्य, झांकी, एकल गायन आदि की प्रस्तुति से श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. बेहतर प्रस्तुति देने वालों छात्र छात्राओं व कलाकारों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. रविवार को बिहार दिवस समारोह की शुरूआत समाहरणालय परिसर में पौधारोपण से किया गया. इसके तुरंत बाद साइकिल मार्च व प्रभात फेरी हुई. साइकिल मार्च समाहरणालय परिसर से निकलकर अंबेडकर चौक से होते हुए बीएसएपी सात मैदान पहुंची. इसी मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जबकि शाम कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, अमर जवान चौक, जीआरपी चौक, शहीद चौक व शहीद स्मारक पर दीपोत्सव किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन