बरारी, ऐतिहासिक होगी रामनवमी शोभायात्रा

Updated at : 22 Mar 2026 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
बरारी, ऐतिहासिक होगी रामनवमी शोभायात्रा

बरारी, ऐतिहासिक होगी रामनवमी शोभायात्रा

विज्ञापन

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर रामभक्तों की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया निर्णय . बरारी प्रखंड अन्तर्गत गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार के प्रांगण में नगर पंचायत मुख्य पार्षद बबीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित रामनवमी की रामध्वज शोभा यात्रा पैदल नगर भ्रमण करने का निर्णय लिया गया. उपस्थित लोगों के बीच सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर गांधी स्मृति भवन स्थित हनुमानजी मंदिर प्रांगण से रामध्वज शोभायात्रा निकलेगी,जो रेफरल अस्पताल चौक, बरारी थाना, डाकबंगला चौराहा , श्री भगवती मंदिर बरारी हाट से मालाकार चौक, बरारी बस्ती, अवध नगर, धर्मशाला मुहल्ला , राम जानकी मंदिर गुरुबाजार से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक, काढ़ागोला स्टेशन बाजार बजरंग बली मंदिर गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में समाप्त होगी. इस कार्य मै सभी से सहयोग की अपील की गई. बैठक में मुख्य पार्षद बबिता यादव, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, चन्द्रमोहन सिंह, अरविंद कुमार, जदयु अध्यक्ष मनोज कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की साह,पूर्व उप मुखिया धनजीत यादव, जदयू नेता चंद्रमोहन सिंह,अरविंद कुमार, गंगा समग्र जिला संयोजक नवीन चौधरी, समाजसेवी गौतम भगत,अमरजीत सिंह, पंकज यादव,पवन चौरसिया, प्रवीण रिंकू, अमरेंद्र कुमार अमर,उमाशंकर चौधरी, उत्सव प्रकाश, मुरारी कुंवर, अंकित चौधरी,रवि सिंह, निट्टू सिंह, आदर्श चौधरी, आदित्य भगत, ऋषव प्रकाश, जयप्रकाश सिंह,संजय चौधरी, गौरव सिंह आदि गणमान्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन