आंधी बारिश से मक्का फसल क्षति से किसान परेशान

आंधी बारिश से मक्का फसल क्षति से किसान परेशान
बलिया बेलौन ग्राम पंचायत बेनी जलालपुर के मुखिया प्रतिनिधि नाहिद आलम ने जानकारी दी कि शुक्रवार के रात में अचानक तेज हवा के साथ आंधी आने से दर्जनों किसान का मक्का फसल नष्ट हो गया है. मक्का में अभी दाना आया था, ऐसे में मक्का का पौधा गिर जाने से इस का फसल बर्बाद हो गया है. कड़ी मेहनत और खाद पानी से मक्का लगाया था, लेकिन समय से पहले आंधी से फसल को हानि पहुंचाया है. उन्होंने विभाग से फसल क्षति का आंकलन कर आपदा फंड से क्षतिपूर्ति देने की मांग की है. यह सभी गरीब किसान है, अधिकांश किसान लीज पर जमीन ले कर महंगी खाद बीज से खेती करता है. प्राकृतिक आपदा आने से सब कुछ नष्ट हो गया है, जिस कारण सभी आर्थिक बोझ तले दब गये है. पहली बारिश में ही मक्का फसल फसल नष्ट होने से किसान परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




