गैस ऐजेसी में उमड़ी लोगों की भीड़, संचालक ने कहा ऑन लाईन बुकिंग कराये बुकिंग , मिलेगा गैस

Updated at : 22 Mar 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
गैस ऐजेसी में उमड़ी लोगों की भीड़, संचालक ने कहा ऑन लाईन बुकिंग कराये बुकिंग , मिलेगा गैस

गैस ऐजेसी में उमड़ी लोगों की भीड़, संचालक ने कहा ऑन लाईन बुकिंग कराये बुकिंग , मिलेगा गैस

विज्ञापन

कोढ़ा कोलासी सिमरिया स्थित इंडेन गैस एजेंसी में इन दिनों गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उपभोक्ताओं की लंबी कतारें एजेंसी परिसर के बाहर तक देखी जा रही हैं. हर कोई जल्द से जल्द गैस सिलेंडर प्राप्त करने की कोशिश में लगा हुआ था. ग्राहकों में इस बात को लेकर काफी जल्दबाजी और चिंता देखी जा रही है कि कहीं गैस की कमी न हो जाए. हालांकि इस संबंध में गैस एजेंसी के प्रोपराइटर ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और ऑनलाइन माध्यम से गैस बुकिंग करें. बुकिंग करने वाले सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं जिला प्रशासन ने भी स्थिति को लेकर आम जनता को आश्वस्त किया है. प्रशासन ने कहा है कि जिले में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसी प्रकार की घबराहट या अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें, भीड़भाड़ से बचें और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर गैस बुकिंग करें, ताकि सभी को सुविधाजनक तरीके से गैस उपलब्ध हो सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन