प्राइवेट टंकी से की मैदान से पानी की निकासी

Updated:
विज्ञापन
प्राइवेट टंकी से की मैदान से पानी की निकासी

प्राइवेट टंकी से की मैदान से पानी की निकासी

विज्ञापन

कोढ़ा नगर पंचायत के पास अपनी सफाई टंकी उपलब्ध होने के बावजूद लोगों को मजबूरी में प्राइवेट सफाई टंकी का सहारा लेना पड़ रहा है. ताजा मामला कोढ़ा हाई स्कूल के मैदान से सामने आया है, जहां इन दिनों क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. बीते दिनों हुई बारिश के दौरान पूरे मैदान में पानी भर गया. खेल प्रभावित होने लगा. इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों और आयोजकों ने नगर पंचायत को सूचना दी और पानी निकासी के लिए सफाई टंकी भेजने की मांग की. हालांकि, नगर पंचायत की ओर से इस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी गई. समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण टूर्नामेंट और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अंततः मजबूर होकर ग्रामीणों और आयोजकों ने प्राइवेट हाई टंकी मंगाकर मैदान से पानी की सफाई करवाई.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन