सेवानिवृत होने पर गृहरक्षक को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत होने पर गृहरक्षक को दी गयी विदाई

सेवानिवृत होने पर गृहरक्षक को दी गयी विदाई

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना में पदस्थापित गृहरक्षक कमल कुमार रंजन के सेवानिवृत होने पर गुरुवार को समारोह पूर्वक विदाई दी गयी. वह लंबे समय से बलिया बेलौन थाना में कार्यरत थे. हमेशा अपनी ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठा से सेवा दी. उनके सम्मान में थाना परिसर में एक सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने की. अंग वस्त्र, फूलों का गुलदस्ता, तथा विभिन्न उपहार सामग्रियां भेंट कर सम्मानित किया. उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि जिस समर्पण भाव से अपनी ड्यूटी निभाई. वह आज के कर्मियों के लिए एक प्रेरणा है. उनकी ईमानदारी और व्यवहार कुशलता की मिसाल दी जाती रही है. थाना में पदस्थापित कर्मियों ने स्वास्थ्य रहने की कामना की. कहा कि सेवा समाप्ति एक यात्रा का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत का संकेत है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन, अभिषेक कुमार, राजनेता कुमार, बरूण झा, मिथिलेश पांडे, मुन्ना कुमार राय, अशोक कुमार राय, राजेश कुमार राय, तुफानी राय, शंकर राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन